Dehradun News: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय में की तालाबंदी
देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: उत्तरकाशी। जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक, विशेषज्ञ डॉक्टर, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय या देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। कहा कि जिला महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं है, इससे कई गर्भवती महिलाओं की अब तक प्रसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.