Dehradun News: बड़कोट में तीन माह से पेंशन नहीं मिलने पर गांव के बुजुर्गों ने जताई नाराजगी
देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: बड़कोट। सरनौल गांव स्थित माता रेणुका मंदिर परिसर में रविवार को बुजुर्गों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले तीन माह से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज कल्याण विभाग से अविलंब पेंशन जारी करने की मांग की गई। बैठक में बुजुर्गों ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन उनके दैनिक और निजी खर्चों का महत्वपूर्ण सहारा है। लगातार तीन महीने से पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द लंबित पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने जिला एवं विकासखंड समाज कल्याण अधिकारियों से संपर्क कर विभिन्न वर्गों की लंबित पेंशन शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। सुरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.