Dehradun News: बड़कोट के राना गांव में अन्न भंडारण का कुठार ढहा, अनाज हुआ बर्बाद
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: बड़कोट। तहसील बड़कोट के गीठ पट्टी स्थित राना गांव में सोमवार देर रात मोहन सिंह पंवार का अन्न भंडारण के लिए बनाया गया कुठार अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में कुठार के भीतर रखा विभिन्न प्रकार का अनाज बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य बगल में ही खाना खा रहे थे, जो हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चौहान ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार की स्थिति का आकलन कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पहाड़ी क्षेत्रों में कुठार अन्न भंडारण की परंपरागत व्यवस्था है। ग्रामीण इसमें विभिन्न प्रकार के अनाज का भंडारण करते हैं, ताकि सर्दियों में बर्फबारी के दौरान आवागमन बाधित होने पर भी खाद्यान्न की उपलब्धत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.