देहरादून, जुलाई 5 -- Dehradun News: देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और हरित विद्यालय अभियान के तहत बच्चों और शिक्षकों ने पौधारोपण किया। रविवार को डोभालवाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जिला सहकारी बैंक के तत्वाधान में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक डॉ स्वामी एस चंद्रा ने विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी संस्थाओं से सहयोग करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ शरत चंद्र बडोनी, आनंद सिंह रावत, मुख्य शाखा प्रबंधक संदीप शाह, उपमहाप्रबंधक प्रवीण कुमार, अनुभाग अधिकारी भारत रावत, राजेंद्र पडियार, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: वन महोत्सव सप्ताह एक पेड़ मां के नाम अभियान के तह...