Dehradun News: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया स्वतंत्रता दिवस
देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: रुड़की। सिविल लाइंस स्थित जी-डी गोयंका प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता एवं पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता रहे। स्कूल की चेयरपर्सन आशा चंद्र, प्रिंसिपल स्पर्शा गुप्ता एवं अर्पण गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने आजादी के महत्व और देश के इतिहास एवं संस्कृति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.