Dehradun News: बंद लाइटें ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी
देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून। कौलागढ़ क्षेत्र में शो-पीस बनीं हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू न किए जाने पर स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कौलागढ़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन और एमडीडीए से कार्रवाई की मांग की। बताया कि बाजावाला मसंदावाला चौक पर करीब डेढ़ साल पहले लगाई गई हाई मास्ट लाइट महीनों से बंद पड़ी है। इसके अलावा जामुनवाला और फुससनी में भी बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें सालों से शो-पीस बनी हुई हैं। बंद पड़ी लाइटों के कारण रात में सड़कों पर छाए अंधेरे से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे राहगीरों और महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.