Dehradun News: बंद घर से गहने और नगदी चोरी
देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: चुक्खुवाला, ओंकार रोड स्थित बंद घर के ताले तोड़कर चोर हीरे और सोने के कीमती गहने और विदेश मुद्रा चुराकर ले गए। बीते 18 अगस्त को हुई घटना में बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। चक्खुवाला निवासी यासमीन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बंद घर को निशाना बनाया गया। 18 अगस्त की सुबह नौ बजे चोरी का पता लगा। चोर घर का दरवाजा और लॉकर तोड़कर लाखों रुपये कीमत का सामान लेकर गए। चोरी गए सामान में हीरे और सोने गहने के अलावा चांदी का ब्रेसलेट भी शामिल है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि बुधवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चोर की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.