Dehradun News: बंजारेवाला में गुलदार की दस्तक, कुत्ते को बनाया निवाला
देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: बुग्गावाला। बंजारेवाला गांव में पिछले दो दिनों से गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार देर रात गुलदार आबादी में घुस आया और घरों के पास घूम रहे कुत्ते पर हमला कर उसे निवाला बना लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और बच्चों-महिलाओं को अकेले बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। खानपुर रेंज के रेंजर प्रियांशु पांडे ने बताया कि टीम निगरानी और गश्त कर रही है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बकरी को गुलदार ने बनाया निवाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.