Dehradun News: बंगशील की रामलीला में धूमधाम से हुआ राम-सीता विवाह
देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: थत्यूड़,(टिहरी)।जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंगशील में देवलसारी बंगशील आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह का भव्य मंचन किया गया। विवाहोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम की बारात के आयोजन के लिए सिरवा और भूयासारी को मिथिलापुरी के रूप में सजाया गया। मिनी मिथिलापुरी में पंडित बालकृष्ण कोठारी ने विवाह की रस्में संपन्न कराईं और राम बारात की मेजबानी भी की। विवाह प्रसंग के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।राम के पात्र में विमल नौटियाल, लक्ष्मण के पात्र में दुर्गेश तथा माता सीता के पात्र में हेमंत चमोली ने शानदार अभिनय किया। राम-सीता विवाह के प्रसंग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.