देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: विकासनगर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित टिप्पणियों और धमकी भरे कमेंट्स को लेकर पछुवादून के मुस्लिम सेवा संगठन ने सोमवार को हिमाचल पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में अंकित शर्मा नामक व्यक्ति पर जोगिंदर शर्मा की फेसबुक पोस्ट पर अल्लाह की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी करने, गाली-गलौज और पाकिस्तान भेजने जैसी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। संगठन ने मामले में डीएसपी पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, कथित टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट और कमेंट्स के स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के तौर पर संलग्न किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: फेसबुक पर अभद्र टिप...