देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। हैप्पी वैली ग्राउंड में चल रही सातवीं स्व. सुनील रावत मेमोरियल सेवन-ए-साइड डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल व महामंत्री नरेंद्र मेलवान ने किया। समिति ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-16, 40 प्लस व ओपन तीन वर्गों में हो रही है, जिसमें उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। तीसरे दिन पहले मैच में एमयूएफसी ने नवचेतन बी को पेनाल्टी में 3-2 से, दूसरे में कालका स्पोर्ट्स दिल्ली ने डीजी बॉयज को 3-2 से, तीसरे में टीम 59 ने गोरिला एफसी को 2-0 से, चौथे में सेवन स्टार ने एवेंजर्स दिल्ली को 4-2 से और पांचवें मैच में खेतवाला ने मसूरी बॉयज को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

हिंदी हिन...