देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: हरिद्वार। अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए कर देयता का समायोजन करने के मामलों में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा हरिद्वार एसआईबी ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र की सात कंपनियों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान जांच और सर्वे में विभाग ने जीएसटी पोर्टल, ई-वे बिल और बीआईएफए पोर्टल के आंकड़ों का विश्लेषण कर संदिग्ध मामलों की पहचान की। इसके बाद सात कंपनियों ने विभाग को कुल 3.07 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा कराई। अधिकारियों के अनुसार इन सात कंपनियों ने फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम किया था। गुरुवार को अपर आयुक्त गढ़वाल जोन डीएस नबियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त राज्य कर प्रतीक जैन के निर्देश पर जीएसटी हरिद्वार की एसआईबी की टीमों ने सिडकुल और भगवानपुर क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल क्षे...