देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उसके विद्युत कनेक्शन को स्थायी रूप से कटवाने का आरोप लगाया है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप की जानकारी कोतवाल सहसपुर कोतवाली मनोज नौटियाल ने बताया कि साईं विहार, ऋषिकेश रोड निवासी मोहम्मद शाहबाज तहरीर दी है। बताया कि उसकी संपत्ति सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर हुकूमतपुर रोड स्थित है, जहां विद्युत कनेक्शन लगा हुआ था। आरोप है कि तमन्ना पत्नी मोहम्मद नसीम निवासी डाकपत्थर रोड, मोहम्मद नसीम ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विद्युत विभाग में प्रस्तुत किए और उसके कनेक्शन को स्थायी रूप से कटवा दिया।

विवाद और न्यायालय शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त संपत्ति को लेकर वह पहले से ही स...