देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: हरिद्वार। ई-चालान के नाम पर भेजे गए मैसेज के लिंक पर क्लिक करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि लिंक खोलते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और साइबर ठगों ने दो बैंक खातों से कुल 1.43 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बहादराबाद थाने में शिकायत देकर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिव विहार कॉलोनी, दादूपुर गोविंदपुर निवासी ऋषभ यादव ने शिकायत देकर बताया कि 15 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज आया था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका फोन हैक हो गया। कुछ समय बाद उनके एक बैंक खाते से 95 हजार रुपये और दूसरे खाते से 48 हजार रुपये कट गए।खातों से कुल 1 लाख 43 हजार रुपये निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस स...