Dehradun News: फर्जी इंवेस्टमेंट एप से 2.74 लाख रुपये की ठगी, 1.06 लाख होल्ड किए
देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी इंवेस्टमेंट एप के जरिए दो लाख 74 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस ने एक लाख 6 हजार 839 रुपये होल्ड करा दिए हैं। वहीं रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बीएचईएल रानीपुर निवासी लाभ चंद्र पाटीयार पुत्र टेक चंद्र ने शिकायत पत्र देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसके साथ निवेश के नाम पर धोखाधड़ी हुई। इस संबंध में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक लाख छह हजार 839 रुपये होल्ड करा दिए। इसके बाद पीड़ित ने रानीपुर कोतवाली पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई करने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.