Dehradun News: प्रो.रमोला को मिला नाभिकीय क्षेत्र में मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
देहरादून, अक्टूबर 24 -- Dehradun News: नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल नई टिहरी के पूर्व निदेशक व भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरसी रमोला को नाभिकीय भौतिकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित नाभिकीय भौतिकी एवं उसके अनुप्रयोग विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रो.आरसी रमोला को यह सम्मान भारत में नाभिकीय भौतिकी अनुसंधान की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान, दीर्घकालीन वैज्ञानिक सेवाओं, समर्पण एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मिला है। उन्होंने अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों से न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे लगातार पांच वर्षो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.