Dehradun News: प्रेमनगर स्थित छावनी परिषद के नामित सदस्य के कार्यालय पर लगा ताला
देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर के विंग नंबर-5 स्थित मंदिर-गुरुद्वारा ग्राउंड में संचालित छावनी परिषद गढ़ी कैंट के नामित सदस्य के कार्यालय पर प्रशासन ने ताला लगा दिया।युवा कांग्रेस के आरोपों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।गुरुवार सुबह टीम ने यह कार्रवाई की। हाल ही में युवा कांग्रेस नेता सुमित खन्ना के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं नामित सदस्य के कार्यालय में कथित अनियमितताओं को लेकर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत प्रकाश को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बताया था कि कार्यालय में छावनी परिषद के जनहित कार्यों के बजाय राजनीतिक गतिविधियां एवं निजी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.