Dehradun News: प्रेमनगर में हुड़दंग में केस दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा और मारपीट करने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने खुद वादी बन केस दर्ज किया और दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि तीन सितंबर की रात करीब 10:30 बजे केहरी गांव फ्लाईओवर के पास रितिक और सुमित कुमार के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी। मौके लोगों के बीच-बचाव के 15 मिनट बाद ही एक हार्डवेयर की दुकान के सामने दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। दोनों तरफ से आई महिलाओं व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों पक्ष इलाज के लिए अस्पताल चले गए, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.