Dehradun News: प्रेमनगर में वकील के घर जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दून पुलिस ने जुए और ऑनलाइन सट्टे के अड्डे का खुलासा किया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात त्यागी मार्केट स्थित एक मकान में छापा मारकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल एक वकील का घर था और पकड़े गए आरोपियों में वकील का भाई भी शामिल है। छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस का विरोध किया। पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। प्रेमनगर पुलिस को त्यागी मार्केट में अवैध जुआ संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद गुरुवार रात एसएसआई मुकेश थलेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त मकान में दबिश दी। मौके से पुलिस ने 55,690 रुपये की नगदी, ऑनलाइन गेमिंग व सट्टे में इस्तेमाल हो रहे सात मोबाइल फोन और 89 ताश के पत्ते बरामद किए। मकान आरोपी सुमित माकिन का है जो अपने ही घर में लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.