Dehradun News: प्रेमनगर में निकली वाल्मीकि शोभायात्रा, 12 झांकियों ने मोहा मन
देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि सेवा समिति प्रेमनगर की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में करीब 12 झांकियां शामिल रहीं।इनमें महर्षि वाल्मीकि, डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंचमुखी हनुमान, राम-सीता-लक्ष्मण और भारत माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में लव-कुश सबसे आगे चल रहे थे। शोभायात्रा दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर विंग नंबर सात और स्पेशल विंग होते हुए प्रेमनगर के मुख्य बाजार पहुंची। यहां व्यापारियों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस मौके पर समिति अध्यक्ष आशीष देसाई, मोहित ग्रोवर, कैलाश वाल्मीकि, रवि भाटिया, दीवान सिंह, बॉबीनाथ कैंसला, राजकमल, मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.