देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: प्रेमनगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग कर मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 वाहनों को सीज किया है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि सोमवार को कंट्रोल रूम से बिधौली क्षेत्र में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि किसी विवाद को लेकर दो पक्ष बीच सड़क पर हंगामा और मारपीट कर रहे हैं। चौकी प्रभारी जैनेंद्र सिंह राणा की टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। वे नहीं माने और उग्र हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने तीनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी जाबर, भल्लेगांव बागवान, टिहरी गढ...