देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर सनातन धर्म मंदिर में गुरुवार को भक्तों ने गणपति पूजन कर भगवान श्री गणेश जी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। मंदिर में भजन संध्या में श्रद्धालु गणपति भजनों पर जमकर झूमे। गणेश जी के दर्शन के लिए मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मौके पर पदाधिकारी राजेश भाटिया, मनोज बहल, रवि भाटिया, जतिन तलवार, मनु भाटिया, पुलकित मैंनी, विक्की खन्ना, तरुण गोस्वामी, चिराग मल्होत्रा, संजय भाटिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...