Dehradun News: प्रेमनगर-ठाकुरपुर की सड़कें बदहाल, आवाजाही में परेशानी झेल रहे लोग
देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: देहरादून। प्रेमनगर-ठाकुरपुर क्षेत्र की सड़कें बारिश के बाद बदहाल हो गई हैं। कई जगह सड़क पर गड्ढे और कीचड़ जमा होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गीत बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग से क्षेत्र की सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़कें जगह-जगह खराब हो गई हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने विभाग से गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम जल्द शुरू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.