देहरादून, अक्टूबर 22 -- शिक्षकों की मांगों को लेकर महारैली की तैयारी Dehradun News: पौड़ी। आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्ति और 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारी व शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर होने वाली महारैली के माध्यम से सीएम आवास कूच की प्राथमिक शिक्षक संघ ने तैयारी शुरू कर दी। संघ ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की मांगों के प्रति सरकार का गंभीर न होना और समय से मांगों का निस्तारण न होने के कारण प्रदेश के समस्त प्राथमिक शिक्षक 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर परेड ग्राउंड देहरादून से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने कहा कि शिक्षकों को टीईटी से छूट जो समय-समय पर तत्कालीन समय में लागू नियमों व सरकार द्वारा लागू नीतियों से सेवा में आए हैं, को लंबी सेव...