देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशासन ने नेहरू कालोनी क्षेत्र में धार्मिक स्थल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। नोटिस देने के बाद भी जवाब नहीं आने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार 28 अक्तूबर की रात को प्रशासन की टीम नेहरू कालोनी क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थल पहुंची।यहां टीम ने सड़क में अतिक्रमण का कारण बन रहे धार्मिक स्थल को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। मलबे को भी हटा दिया गया।जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनी में हिमगिरी पैलेस के पास उक्त अवैध सरचना थीं जिसके बारे मे स्थानीय लोगों ने शिकायत भी दर्ज करवाई थीं। जिला प्रशासन ने पहले उक्त अवैध स्थल के विषय में दस्तावेजों की पड़ताल कर नोटिस भी जारी किया था। लेकिन नोटिस का जवाब देने के लिए कोई सामने नहीं आया। प्रशासन ने इसे हटा दिया। एसडीएम अपूर्वा सि...