देहरादून, सितम्बर 6 -- Dehradun News: रुड़की। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। बरामद खेप में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम समेत अलग-अलग दवाओं के कुल 960 कैप्सूल और 500 टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस शनिवार देर शाम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कृष्णानगर की गली नंबर 20 स्थित अनाया प्रॉपर्टी कार्यालय के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। इस पर पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवा...