देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: पौड़ी। पौड़ी मुख्यालय से सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा दल को विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्कृति विभाग के तत्वावधान में पौड़ी से 62 सदस्यीय दल सोमनाथ के लिए निकला है,जो एक हफ्ते बाद यात्रा कर वापस लौटेगा। नोडल अधिकारी अनिल बिष्ट ने बताया कि इस दल में गढ़ कला संस्कृतिक संस्थान के 20 कलाकारों सहित 42 अन्य यात्री शामिल है। यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा से श्रद्धालुओं का दल दून के लिए रवाना हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...