देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: पौड़ी। गांधी जयंती पर शुक्रवार को नगर पालिका पौड़ी सभागार में पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया गया। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने इस दौरान 20 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। साथ ही गांधी मूर्ति कंडोलिया में माल्यार्पण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गए। पालिका टीम ने इस मौके पर कंडोलिया गांधी मूर्ति के पीछे पार्क में सफाई अभियान चलाया और पार्क में पौधारोपण भी किया। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार और नगर पालिका की टीम जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...