Dehradun News: पौड़ी छात्र संघ चुनाव को लेकर पुलिस के साथ बैठक
देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: पौड़ी। छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को पौड़ी कोतवाली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही परिसर में होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। कोतवाली प्रभारी जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि परिसर में चुनाव को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रो से भी अपील की गई कि इस दौरान शांति पूर्ण ढंग से चुनाव प्रकिया सपन्न करने में सहयोग किया जाय। इस मौके पर हर्षवर्धन जैन, अंकित नौटियाल, अमन नेगी, करन कुमार, मोहित चौहान, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.