देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: पौड़ी। जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने स्टोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में शुरू हुई यह सुविधा मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक जेनेरिक दवाइयां आसानी से एवं कम कीमत पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में ही जेनेरिक होगा की सुविधा मिलने से उन्हें बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी, जिससे उपचार का आर्थिक बोझ भी घ...