Dehradun News: पौड़ी के जनता दरबार में डीएम ने सुनीं शिकायतें
देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: पौड़ी। पौड़ी कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में मुआवजा, वन्यजीव, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व, पेंशन, नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं समेत अन्य शिकायतें सामने आईं। डीएम ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही संबंधित लोगों को कार्रवाई की जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.