Dehradun News: पौड़ी के कल्जीखाल में विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का शुभारंभ
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के खंड विकास कार्यालय में गुरुवार को विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को विधिक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों को कानून से संबंधित जानकारी, अधिकारों और उपलब्ध विधिक सेवाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.