Dehradun News: पौड़ी में स्वयं सहायता समूहों को ऋण देने के लिए लगेंगे शिविर
देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराने और कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) की स्वीकृति व वितरण में तेजी लाने के लिए जिले के सभी 15 ब्लाकों में बैंक शाखावार ऋण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 16 से 31 अक्तूबर तक रोस्टर बनाया गया है। इन शिविरों के जरिए बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण भी होगा। पौड़ी के सीडीओ अशोक जोशी ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शासन से मिले लक्ष्यों के सापेक्ष स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएं। मिशन के तहत गठित समूहों के सीसीएल स्वीकृत एवं वितरित करने की प्रगति अभी कम है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य हासिल किए जाए। इनमें लंबित आवेदनों का भी निस्तारण हो। लीड बैंक प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.