देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: पौड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को पौड़ी स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए आधुनिक भारत के निर्माण का सपना देखा था। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार...