Dehradun News: पौड़ी में राजकीय शिक्षक संघ ने प्रांतीय कार्यकारिणी के पदों के लिए डाले वोट
देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: पौड़ी। पौड़ी में शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए शिक्षकों ने मतदान किया। सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिक्षकों ने वोट दिए। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन पौड़ी और कोटद्वार में शुक्रवार को शुरू हो गया था। शुक्रवार को शिक्षक उन्नयन गोष्ठी के बाद शनिवार को विभिन्न पदों के लिए वोट पड़े। मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी अत्रेश सयाना की देखदेख में पौड़ी जीआईसी में बने पोलिंग बूथ पर संघ से जुड़े सदस्यों ने वोट डाले। मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी अत्रेश सयाना ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक वोट डालने का समय निर्धारित किया गया था। कुल 1313 वोट में से 880 मत पडे । इसके बाद आज ही इन वोटों की गिनती कर रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी जाएगी। निदेशालय से ही परिणाम घोषित होंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.