Dehradun News: पौड़ी में बोर्ड बैठक में सभासदों ने उठाए शहर के ज्वलंत मुद्दे, पेड़-झूलते तारों से लेकर नालियों तक पर
देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: पौड़ी। नगर पालिका पौड़ी की बोर्ड बैठक में शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सभासदों ने जमकर मुद्दे उठाए। सभासदों ने खतरा बने पेड़ों को हटाने, घरों के पास से गुजर रही विद्युत तारों को व्यवस्थित करने, नालियों की सफाई और झाड़ी कटान समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं प्रमुखता से रखीं। सभासदों ने कहा कि कई स्थानों पर पेड़ खतरा बने हुए हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद इन्हें नहीं हटाया जा रहा है। घरों के नजदीक से गुजर रही झूलती विद्युत तारें भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। बैठक में तिमली मार्ग, सत्याखाल और एनएच क्षेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.