Dehradun News: पौड़ी में तहसील दिवस में गूंजा पेयजल संकट, सड़कों और जंगली जानवरों का मुद्दा
देहरादून, सितम्बर 15 -- Dehradun News: पौड़ी। तहसील सभागार पौड़ी में आयोजित तहसील दिवस में पेयजल, बदहाल सड़कों और जंगली जानवरों के आतंक समेत विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से उठीं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और कार्रवाई की आख्या प्रस्तुत की जाए। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- धामी ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की, शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.