Dehradun News: पौड़ी में डीएम ने लिया एफएलसी प्रक्रिया का जायजा
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: पौड़ी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को पौड़ी में चल रही ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) प्रक्रिया का निरीक्षण किया और संबंधित अफसरों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एफएलसी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग, सुरक्षा व्यवस्था, उपस्थिति पंजिका और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने को कहा। पौड़ी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया जारी है। 23 से 27 अक्टूबर 693 बैलेट यूनिट, 807 कंट्रोल यूनिट और 737 वीवीपैट की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी में ईवीएम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.