Dehradun News: पौड़ी में गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर मनाया गौरव दिवस
देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: पौड़ी। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर गुरुवार को जीबीपीआईईटी घुड़दौड़ी में गौरव दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों, संस्थान के निदेशक, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047 और उत्तराखंड के भविष्य की परिकल्पना पर पोस्टर व रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। भाषण, निबंध, कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वीके बंगा ने विद्यार्थियों से पंत के आदर्शों को आत्मसात कर ज्ञान, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.