Dehradun News: पौड़ी में आयुर्वेदिक शिविरों में 652 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: पौड़ी। राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस पर बुधवार को जिलेभर के आयुर्वेदिक अस्पतालों और आयुष केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में 652 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। विभिन्न विद्यालयों व अस्पतालों में योगाभ्यास कराकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य आयुर्वेद की उपयोगिता के साथ स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवनशैली को निकाली गई रन फार आयुर्वेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.