Dehradun News: पौड़ी में आबकारी ने पकड़ी 30 लीटर कच्ची शराब
देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: पौड़ी। आयुक्त आबकारी और डीएम के निर्देशों पर पौड़ी आबकारी टीम ने छापेमारी कर तीन अलग मामलों में करीब 200 लीटर लेहन व 30 लीटर कच्ची शराब सहित 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में आबकारी ने तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आबकारी निरीक्षक पौड़ी एमएस पंवार ने बताया है कि रिठाई और रैदुल में 15-15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जबकि रैदुल में ही 200 लीटर लहन भी बरामद हुआ। मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया गया। जबकि पौड़ी के एक ढाबे पर अंग्रेजी शराब की करीब 13 बोतल बरामद हुई। मामले में आरोपी विनोद कुमार, सुबोध व बलदेव के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में आबकारी के उप निरीक्षक संजय मोरल, विकास नैथानी, ललीता, जितेंद्र कुमार व रविन्द्र कुमार शामिल रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.