Dehradun News: पौड़ी जनता दरबार में सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं गिनवाईं
देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में एडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, वन, परिवहन, स्वास्थ्य, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 22 शिकायतें आई। एडीएम एफआर चौहान ने संबंधित अफसरों को हर प्रकरण का परीक्षण करते हुए समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन प्रकरणों में मौके पर जांच अथवा संयुक्त निरीक्षण की आवश्यकता है, उनमें संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करे। जनता दरबार में खिर्सू क्षेत्र के संपर्क मार्ग पर पेयजल लाइनों से संबंधित प्रकरण को लेकर जल संस्थान को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया। ग्वाड़ गांव में जर्जर बिजली पोलों को लेकर यूपीसीएल के अफसरों को इन्हें हटाने के लिए कहा गया। ग्राम प्रधान ग्वाड़ महिपाल सिंह ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.