देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: पौड़ी। भालू प्रभावित ढंगलगांव में वन विभाग की टीम पिछले छह दिनों से डेरा डाले हुई है। वन विभाग ने धुमाकोट रेंज के साथ ही थलीसैंण और पोखड़ा रेंज से भी टीमों को भेजा है। ढंगलगांव में बीते बुधवार को भालू ने महिला को मार दिया था। तब से यहां भालू की दहशत बनी है। वन विभाग ने इस बीच भालू की गतिविधियों को देखने के लिए ड्रोन का भी साहरा लिया लेकिन भालू की कोई गतिविधि अभी तक नहीं दिखाई दी। यहां एक पिंजरा भी विभाग ने लगाया है। वन क्षेत्रधिकारी दीवा रेंज सुभाष घिल्डियाल ने बताया कि अभी तक भालू दिखाई नहीं दिया है। फिलहाल गश्त जारी है। दो ड्रोन से भी उठाएं गए। साथ ही कैमरा ट्रैप ,एनआईडर व फॉक्स लाइटें भी यहां लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...