Dehradun News: पौड़ी के छह स्वास्थ्य उपकेंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन
देहरादून, नवम्बर 16 -- Dehradun News: पौड़ी। जनपद के छह स्वास्थ्य उपकेंद्रों को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन मिला है। इन केंद्रों ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े निर्धारित 12 गुणवत्ता मानकों को पूरा किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि प्रमाणित प्रत्येक उपकेंद्र को दो लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसका उपयोग दवाइयों, उपकरणों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.