देहरादून, अक्टूबर 27 -- पौड़ी की स्वास्थ्य इकाइयों में स्वच्छता अभियान Dehradun News: पौड़ी। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले की समस्त चिकित्सा इकाइयों में विशेष अभियान-6 के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अस्पतालों के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, शौचालयों, प्रतीक्षालयों और परिसर की गहन साफ-सफाई की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में अनुपयोगी सामान को भी हटाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में विशेष अभियान का संचालन दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसके तहत जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों के आवागमन वाले रास्तों को स्व...