Dehradun News: पौड़ी एसएसपी ने कावंड यात्रा मार्ग पर परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं
देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: पौड़ी। अनिल भट्ट कांवड मेले को लेकर एसएसपी पौड़ी ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लिया। लक्ष्मणझूला से नीलकंठ महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यात्रा मार्ग पर विभिन्न संवेदनशील और अन्य स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। गरुड़चट्टी, फूलचट्टी, रत्तापानी, पीपलकोटी, जिला परिषद बैरियर, टैक्सी यूनियन बैरियर आदि को देखा गया। नीलकंठ मंदिर परिसर और आसपास के यात्रा मार्गों का निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने यात्रा को लेकर संभावित श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि यात्रा मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.