Dehradun News: पेट्रोल पंप कर्मियों पर विवाद में हमला, 85 हजार लूटकर ले जाने का आरोप
देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: आईएसबीटी से आगे सहारनपुर रोड स्थित श्री बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार तड़के 12-13 आरोपियों ने जमकर मारपीट की। विवाद सीएनजी भराने से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना में दो कर्मचारियों के सिर फट गए और अन्य दो घायल हो गए। हमलावर पेट्रोल पंप की 85,800 रुपये की नकदी भी लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप संचालक अमीश दुग्गल ने पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मंगलवार तड़के की सुबह करीब 3:15 बजे कुछ अज्ञात युवक पंप पर आए और सीएनजी मशीन के पास जाकर बाइक में पेट्रोल डालने की जिद करने लगे। कर्मचारी हिमांशु ने उन्हें आगे स्थित पेट्रोल मशीन पर जाने को कहा, जिस पर युवक गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए सबक सिखाने की धमकी देकर चले गए। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 4:15 बजे 12-13 युवक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.