Dehradun News: पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान
देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलेगा। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण (डीएलसी) पत्र अभियान-5 के तहत पेंशनरों की सुविधा के लिए डीएलसी के उपयोग को सुनिश्चित करने और पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए साइबर कोषागार देहरादून द्वारा 30 नवंबर तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य कोषाधिकारी साइबर कोषागार बीएन. पाण्डेय ने बताया कि जिन पेंशनरों को डीएलसी पत्र जमा करने में तकनीकी समस्या आ रही है अथवा पेंशन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की समस्या है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार, 23 लक्ष्मी रोड डालनवाला, देहरादून में उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। नामित शिकायत निवारण अधिकारी परमीत सिंह उपकोषाधिकारी से मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.