देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने चिन्हीकरण से छूटे आंदोलनकारियों के निस्तारण और पेंशन वृद्धि की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। परिषद ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।शहीद स्थल पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रामपाल की अध्यक्षता में हुई सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। ज्ञापन में वर्ष 2021 तक के लंबित आवेदनों के निस्तारण, पेंशन वृद्धि लागू करने, चिन्हीकरण के मानकों में शिथिलता देने और जिला स्तर पर एक समर्पित कक्ष स्थापित करने की मांग की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से बालेश बबानिया को परिषद का नया संरक्षक चुना गया। प्रदर्शन करने वालों में बालेश...