Dehradun News: पूर्व सीएम एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कांवली रोड स्थित समिति कार्यालय में उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। संयोग से उनका जन्म 18 अक्टूबर को हुआ था और इसी दिन उनका निधन भी हुआ। समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी पंडित तिवारी के सदैव ऋणी रहेंगे। उनके प्रयासों से कई युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, आंदोलनकारियों को पेंशन की सुविधा मिली और शहीद स्मारक का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि तिवारी को विकास पुरुष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार में मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। उनके कार्यकाल में विकास को ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.